फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत, केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। समीपवर्ती गांव रूपडाका निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस संदर्भ में मृतक के भाई तैय्युब निवासी रूपडाका ने संबंधित पुलिस चौकी मण्डकौला में लिखित रूप में शिकायत कर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तैय्युब ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई आसिफ खान गुड़गांव में डीएलएफ में बिल्डिंग मैटेरियल रोड़ी-बजरी का काम करता है। 19 सितंबर को शाम करीब साढ़े 6 बजे वह दोनों भाई अल्टो कार से अपने घर रूपडाका के लिए चल दिए। जब उनकी गाड़ी मंडकौला चौकी क्षेत्र में पहुंची तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। टक्कर लगने से उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल नूंह में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मण्डकौला पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन एवं उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच और अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें