फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल पहले बने बस अड्डे से अब तक नहीं चलीं बसें

विज्ञापन
हथीन का जर्जर बस अड्डा भवन - फोटो : Palwal
विज्ञापन
हथीन। उपमंडल के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 18 साल पहले बस अड्डा बनाया गया था। लेकिन, अब तक यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद भी अब तक हथीन बस अड्डा शुरू नहीं हो पाया है। हथीन के लोगों ने अब प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग को चेेतावनी दी है कि यदि जनवरी माह में बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं किया गया तो लोग आंदोलन की राह पकड़ेंगे। इतना ही नहीं जल्द ही इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक, परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेगा और बस अड्डा संचालित कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपेगा। इसके बावजूद बस अड्डा चालू न होने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ परिवहन मंत्री का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

हथीन उपमंडल की आबादी करीब 6 लाख है। हथीन में 2004 में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बस अड्डा का निर्माण किया गया था, ताकि लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकें। बस अड्डा तो बन गया, लेकिन अब तक बसों का संचालन नहीं हो पाया। हालात ये हैं कि अब भवन जर्जर हो चुका है तथा वहां गंदगी बनी रहती है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और चालक वाहनों को वहां पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कई बार स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों और परिवहन मंत्री से गुहार लगा चुके हैं। पिछले दिनों भी परिवहन मंत्री ने 2021 में ही बस अड्डा शुरू करवाने आश्वासन दिया था, लेकिन 2021 भी खत्म हो गया पर अभी तक बसों का संचालन होना तो दूर वहां स्टाफ की भी नियुक्ति नहीं की गई है।
अड्डे से बसों के संचालन के लिए कई बार मांग की गई है। हर बार आश्वासन ही मिलता है। उनका कहना है कि इस बार इसके लिए आंदोलन करना पड़ेगा। जल्द संचालन शुरू नहीं किया गया तो लोगों को एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

- मोहम्मद जकरिया
-----
बस अड्डा संचालन को लेकर कई बार अधिकारियों, विधायक व मंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक कुछ नहीं मिला है। अब तो ऐसा लगता है कि सीएम से ही मुुलाकात करनी पड़ेगी। सीएम विंडो पर भी इस बारे में शिकायत करेंगे।
- सुधीर कुमार आर्य, भाजपा नेता हथीन
इस संबंध में परिवहन मंत्री से भी बात की है। बस अड्डा संचालित कराने के लिए गंभीरता से अधिकारियों से बात की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द बस अड्डा शुरू हो जाए।
विज्ञापन

- प्रवीण डागर, विधायक हथीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें