फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग दस्ता ने खाद कालाबाजारी करने वाला रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। क्षेत्र में लंबे अरसे से खाद कालाबाजारी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग दस्ता फरीदाबाद की टीम ने सोमवार को मंडकोला स्थित निजी खाद भंडार पर छापा मारकर कालाबाजारी करने वाले एक विक्रेता को रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ खाद कालाबाजारी एवं अन्य अधिनियमों के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर सीएम फ्लाइंग दस्ता फरीदाबाद स्टाफ ने दस्ता तैयार किया। दस्ते में निरीक्षक जगदीश सतबीर, सहायक उप निरीक्षक , मंडकोला चौकी प्रभारी कैलाश चंद एवं पलवल के तहसीलदार संजीव नागर को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट रखा गया। शिकायत मिली थी कि 45 किलोग्राम का इफको यूरिया बैग जिसका सरकारी रेट 266 रुपये 50 पैसे है। 300 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी आधार पर फर्जी ग्राहक बनाकर उप निरीक्षक सतबीर को एक नोट दो सौ रुपये का और दूसरा नोट सौ रुपये का दिया गया। दोनों नोटों के नंबर नोट करके रखे गए और उनपर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष हस्ताक्षर कराए गए। नियोजित ढंग से उप निरीक्षक सतबीर ने मंडकोला स्थित रतन खाद भंडार से एक बैग खरीदा। विक्रेता ने 300 रुपये देकर बेग दिया। उपनिरीक्षक सतबीर ने छापेमारी दस्ते को इशारा किया। उनका इशारा मिलते ही छापामार दस्ता ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ खाद भंडार पर छापा मारा। विक्रेता से टीम द्वारा दिए गए करेंसी नोट मिल गए। कालाबाजारी से खाद बेचने वाले विक्रेता की पहचान जगमोहन पुत्र रतन के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कालाबाजारी अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छापेमारी टीम के इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि विक्रेता ने 300 रुपये में खाद का बैग बेचा है। बैग की दर सरकार ने 266 रुपये 50 पैसे निर्धारित की हुई है। इस दौरान कृषि विभाग के कुलदीप भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें