फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को मिले कोरोना के 24 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सोमवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं। अब पलवल में कोरोना मरीजों की संख्या 155 हो गई है। 13 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिन लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने उन्हीं के घर में आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उन क्षेत्रों को सील करने के लिए उपायुक्त को लिखा है। सिविल सर्जन ने उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लेने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि अन्य लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। जिले में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग गांवों में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को नोटिस भेजकर 15 से 18 साल तक के किशोरों को टीका लगवाने को कहा है। टीका न लगवाने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश न देने की बात नोटिस में कही गई है। स्कूल संचालकों के आ रहे नोटिसों के बाद अब अभिभावक अपने बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवा रहे हैं। वहीं, उपायुक्त द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ तथा बुजुर्ग, विधवा पेंशन भी टीका लगवाने वालों को देने के आदेश के बाद बुजुर्ग भी टीका लगवाने अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
लोगों को लगाया टीका
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए गए कोरोना टीकाकरण शिविर में 5 हजार के करीब बुजुर्गों को टीका लगाया गया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब 4 हजार किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
विज्ञापन

मानसिक स्थिति की कराई जा रही जांच
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना से जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनकी अस्पताल में मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है, ताकि मानसिक स्थिति में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्वारंटीन किए हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें उपचार व दवाएं भी बता रहे हैं साथ ही उन्हें आयुष विभाग द्वारा कोरोना से बचाव तथा इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए योग आदि का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
ओमिक्रॉन वैरिएंट को देख ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिलाधीश कृष्ण कुमार ने ओमीक्रोन वैरिएंट के उद्भव और कोविड-19 मामलों में लगातार वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। कोविड-19 स्थिति के सामान्य होने तक दिशा-निर्देशों और प्रतिबंधों के कार्यान्वयन के लिए अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र हेतु तत्काल प्रभाव से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार पलवल व होडल के एसडीएम, पलवल जिले के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को अपने-अपने संबंधित क्षेत्राधिकार के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आपराधिक प्रक्रिया संहिता-1973 द्वारा उनमें निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का एक्साइज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें