फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की खुशियां मातम में बदलीं: हाई वोल्टेज तार गिरने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, लापरवाही का मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Dec 2023 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल

सार

हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार पति-पत्नी की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर चल रहा मृतक के मामा का लड़का बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, उसकी गंभीर हालत के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तार गिरने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव घोड़ी में हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार पति-पत्नी की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर चल रहा मृतक के मामा का लड़का बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, उसकी गंभीर हालत के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दहट थाना पुलिस ने परिजन के बयान पर बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक गांव चांदहट के रहने वाले थे। दंपती अपने रिश्तेदार को साथ लेकर रिश्तेदारी ही में बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे।

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार गांव चांदहट निवासी नानक चंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार दोपहर को वह अपने चाचा के लड़के दीपक के साथ गांव छांयसा में रिश्तेदारी में जा रहा था। दूसरी बुलेट बाइक पर उसका बुआ का लड़का बच्चू व उसकी पत्नी सत्तो देवी सवार थे। वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। करीब 1:30 बजे जब वे गांव घोड़ी स्थित सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तो अचानक हाई वोल्टेज तार टूटकर बच्चू की बाइक पर गिर गया।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाते उससे पहले उनकी बाइक भी तार से टकरा गई। वह साइड में गिर गया, जबकि बच्चू, सत्तो व दीपक हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीनों बुरी तरह से झुलस लगे और धुआं उठने लगा। लोगों की मदद से तार को लकड़ी की मदद से अलग किया गया और तीनों को उपचार के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चू व उसकी पत्नी सत्तो को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

शिकायत में कहा गया कि हादसा बिजली निगम की लापरवाही के कारण हुआ है। जर्जर तार होने की वजह से वह टूट गया, जिसकी चपेट में आने से एक परिवार उजड़ गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें