फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गलत दिशा में चल रही कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने निजी अस्पताल के संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

- राहगीरों ने कराया भर्ती, परिजनों के पहुंचने तक उपचार नहीं किया गया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित मीतरोल पुल पर गलत दिशा में चल रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पति को पलवल के तुला अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों ने अस्पताल पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं, मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी चालक की पहचान नहीं कर पाई है। बृहस्पतिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार गांव सिहौल निवासी बिजेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार को उनका चचेरा भाई महेश (35) पत्नी रेखा के साथ होडल किसी काम से गया था। शाम को वापस लौटते समय मीतरोल पुल पर गलत दिशा में आ रही कार ने महेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेश व पत्नी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दंपती को पलवल के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे तो दोनों वहां भर्ती मिले। डॉक्टरों ने महेश की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रेखा का उपचार अस्पताल में ही चल रहा था। महेश को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
शिकायतकर्ता बिजेंद्र ने बताया कि घायल दंपती को पलवल के तुला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के पहुंचने तक अस्पताल के चिकित्सकों ने पति-पत्नी का उपचार शुरू ही नहीं किया। परिजनों ने आकर महेश की हालत खराब देखी तो रेफर करने के लिए कहा। इस पर अस्पताल ने उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई और कहा कि फरीदाबाद से एंबुलेंस मंगानी पड़ेगी। उन्होंने बाहर से एंबुलेंस का इंतजाम किया, परंतु देरी से उपचार मिलने से महेश की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें