फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर दंपति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर चार महिलाओं सहित आठ के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी अपने प्लॉट पर उपले लेने गई थी। तभी प्लॉट पर शाहरुख पहुंच गया और उसकी पत्नी को जबरन अंदर की तरफ खींचकर ले गया तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की पत्नी ने शोर मचा दिया तो वह मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी दोनों पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित इसकी शिकायत करने जब आरोपी शाहरुख के पिता जुबेर के पास गया तो उसने कहा कि वह अपने बेटे से पूछताछ करने के बाद जवाब देगा। पीड़ित का आरोप है कि उसके बाद आरोपी शाहरुख, लल्लन, जुबेर, कस्सा, दिल्ली, मुस्कान, नफीसा व तस्सम हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसके पेट में लात लगने से उसका गर्भ भी गिर सकता है। दर्द के चलते अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें