फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार कराने आए व्यक्ति के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराने आए व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। रविवार रात को आपातकालीन वार्ड स्थित डॉक्टर के कक्ष में व्यक्ति की चार-पांच युवकों ने जमकर धुनाई कर दी। अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बावजूद दोनों पक्षों में जमकर लत-घूंसे चले। डॉक्टर ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। मारपीट की वीडियो भी वायरल हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। मामले में शिकायत हथीन गेट पुलिस को दी गई है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

हथीन गेट पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई शेरसिंह तंवर ने बताया कि गांव गेलपुर निवासी गौतम दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार की रात गांव में झगड़ा हो गया। झगड़े में घायल अपने पिता सूरतराम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जब डाक्टर घायल का उपचार कर रहे थे उसी दौरान दूसरा पक्ष भी आ गया। दूसरे पक्ष के राजू, कमल, सौरभ, मनीष, मन्नू, डिगंबर, शुकन और अजय आए और हमला कर दिया। घायल सूरतराम को पीटने लगे तो वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में भगदड़ मच गई। डॉक्टर ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की गई। डॉक्टर ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें