फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन नहीं, बाजारों से खरीदारी करने की अपील,प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
पलवल शहर में ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में लोगों को जागरूक करते व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने रविवार को ऑनलाइन खरीदारी का विरोध करते हुए बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, शहरी अध्यक्ष विनोद जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश सिंगला ने लोगों को पंफ्लेट वितरित कर स्थानीय बाजार से खरीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने रविवार को शहर के मीनार गेट, बस स्टैंड, कमेटी चौक, गुप्ता गंज बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी न करके अपने शहर से खरीदारी करनी चाहिए। कोरोना काल में अपने शहर का ही व्यापारी आगे आया था। ऑनलाइन शॉपिंग से ठगी के मामलों में भी वृद्धि हो रही है। हम अपने शहर से खरीदारी करते हैं तो समान को अच्छी तरह से देखभाल करके लेते हैं। ऑनलाइन में सामान की गुणवत्ता के विषय में जानकारी नहीं मिलती है। यदि लोग ऑनलाइन का परहेज कर स्थानीय बाजारों से सामान खरीदेंगे तो स्थानीय व्यापारी भी दीवाली मना सकेंगे। ऑनलाइन खरीदारी से बड़ी कंपनियां लगातार बढ़ रही हैं, जिसका नुकसान छोटे व मध्यम वर्ग के दुकानदारों को हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें