फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियक की हड़ताल 46वें दिन भी जारी रही। शनिवार को बारिश होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव कुसलीपुर स्थिति गुर्जर धर्मशाला में एकत्रित हुई और धरना दिया। इस अवसर पर मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आखिरी दम तक आंदोलन चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पलवल पर जिले के कोने-कोने से हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचकर प्रदर्शन करेंगी। जब तक तालमेल कमेटी के साथ बातचीत करके मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता उर्मिला देवी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव शशि देवी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान रामरति चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में ऑनलाइन पूरे देश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर तोहफा दिया था कि कार्यकर्ता को 1500 रुपये और सहायक को 750 रुपये दिए जाएंगे। तीन साल गुजर जाने के बाद भी प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लागू नहीं किया गया है। धरने को कृष्णा, संगीता, बिमलेश मिंडकोला, माया देवी, सीमा देवी, आशा वर्कर यूनियन की जिला उप प्रधान बाला देवी, राजबाला, पुष्पा, कबीर, सुमन, परसंदी व वीणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें