फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुर्जर धर्मशाला से लघु सचिवालय तक निकाला जुलूस

विज्ञापन
नगराधीश को मांगों का ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की जिला इकाई ने बुधवार को सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नगराधीश द्विजा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उप प्रधान विमलेश शर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव कृष्णा देवी ने किया।
विज्ञापन

सीआईटीयू के जिला प्रधान श्री पाल सिंह भाटी, उपप्रधान पुष्पा देवी और कोषाध्यक्ष कमला ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि 1.5 माह बीतने पर भी सरकार कार्यकर्ताओं के साथ वादाखिलाफी कर रही है। सरकार ने चार अप्रैल को बातचीत के बाद सभी मांगों को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन पर पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी यूनियनों की तालमेल कमेटी ने हड़ताल स्थगित की थी, लेकिन सरकार ने किसी भी मांग को अब तक लागू नहीं किया है। उनकी मांग है कि सभी बर्खास्त कार्यकर्ताओं को बहाल किया जाए तथा हड़ताल के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। चार महीने का वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर तालमेल कमेटी ने कई बार मुख्यालय जाकर एवं पत्र द्वारा विभाग से संपर्क किया, लेकिन विभाग और सरकार जानबूझकर मांगों के संबंध में लटकाना चाहते हैं। हरियाणा में चार महीने के आंदोलन के दौरान 975 कार्यकर्ता निलंबित हुईं, जिनमें अधिकतर गरीब परिवारों से हैं। बड़ी संख्या में विधवा हैं, जो भारी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्दी की धनराशि न्यूनतम दो हजार दी जाएं। बिना संसाधन के ऑनलाइन कार्य नहीं हो सकता। आंगनबाड़ी के रजिस्टर, बच्चों के खिलौने, वेट मशीन सहित अन्य सामानों की शीघ्र सप्लाई की जाए। किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद, नेमचंद शर्मा, सीटू के सचिव भागीरथ बेनीवाल, विमलेश फौजदार, बबली सैनी, सीमा तेवतिया, कमलेश, सुनीता, योगेश देवी, माया देवी, जानकी देवी, पसंदी देवी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें