फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पार्कों का किया जाए सुंदरीकरण, शहर में निकाय मंत्री ने दौरा कर सफाई-व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
पलवल में ताऊ देवीलाल पार्क में निरीक्षण करते हुए हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने शनिवार को शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा सभी पार्कों का सुंदरीकरण भी किया जाए। उन्होंने नगर के सबसे बड़े ताऊ देवीलाल पार्क का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सफाई और स्वच्छता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और सामाजिक संस्थाओं से ताऊ देवीलाल टाउन पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए सहयोग मांगा। अधिकारियों से कहा कि इस पार्क की समस्याओं को दूर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में सभी 27 पार्कों को स्वच्छ किया जाए, लेकिन सबसे पहले देवीलाल पार्क को पूर्ण रूप से स्वच्छ करके एक मॉडल के रूप में बनाया जाए। जिन पार्कों, सामुदायिक भवनों और श्मशानघाटों में आवश्यकता होगी, उनमें चारदीवारी भी करवाई जाएगी। इस दौरान विधायक दीपक मंगला ने कहा कि मंत्री कमल गुप्ता के पलवल आगमन से निश्चित तौर पर पलवल की साफ-सफाई दुरुस्त होगी। इस अवसर पर उपायुक्त कृष्ण कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, पलवल निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह, मोहित गोयल, प्रवीण ग्रोवर, प्रदीप छाबड़ी, डॉ. अनिल मलिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें