फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी झगड़े के बाद पति-पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सोलड़ा में आपसी झगड़े के चलते एक दंपति ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना मिलते ही बागपुर पुलिस चौकी से पुलिस टीम भी मौके पर आ गई व शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भेजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बागपुर पुलिस चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक टीटू के पिता भरतपाल व खुशबू के पिता प्रेम चंद निवासी महमदपुर बुलंदशहर ने दी शिकायत में कहा है कि टीटू व खुशी की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों गांव में ही अपने परिवार से थोड़ी दूर दूसरे मकान में रहते थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। सात सितंबर को भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसे परिवार के लोगों ने समझाकर सुलझवा दिया। उसके बाद दोनों शाम तक काम में लगे रहे और अपने घर पर सोने के लिए चले गए।
बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि टीटू व खुशबू कमरे में फंदे पर लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही पूरा परिवार पहुंच गया व दोनों को उतारा। उन्होंने सबसे पहले इसकी सूचना खुशबू के पिता को दी। ग्रामीणों के आने के बाद पुलिस को सूचना देकर बुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें