फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में शामिल आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। रोहता पट्टी में 10 फरवरी को दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतका के परिजनों ने होडल थाने पर जमकर हंगामा किया। हंगामा करने आए मृतका के परिजनों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। उन्होंने न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि थाने के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गईं। इतना ही नहीं एक-दो बार मुंशी व थाना प्रभारी के कमरे पर पहुंचकर भी महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद थाना प्रभारी द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दिए गए आश्वासन के बाद ही परिजन वापिस लौटे।
विज्ञापन

बता दें कि होडल पुलिस को 10 फरवरी की देर शाम को सूचना मिली कि रोहता पट्टी में एक विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटका दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा फंदे पर लटकी मृतका को नीचे उतारकर उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने जब इस बारे में जानकारी ली तो मृतका के भाई असावटा गांव पलवल निवासी राहुल ने उसके ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति देवेंद्र ,जेठ मनोज, ससुर भरत सिंह, सास हरदेई, ननद सुनीता और प्रेमलता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे मृतका के परिजनों का आरोप था कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को रुपये लेकर निकालने का भी आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद थाना प्रभारी अनूप सिंह ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद ही परिजन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें