फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी एक्सप्रेसवे पर तारकोल से भरा ट्रक पलटा,मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेस पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
हथीन। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे के समीप मंगलवार सुबह तारकोल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से केेएमपी पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह करीब 3:30 बजे की घटना होने के कारण अंधेरे में कई गाड़ियां तारकोल में फंस गई, जिससे पीछे आने वाली दर्जनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ट्रक पलटने का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर मंडकौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को रोड से हटवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तारकोल से भरा हुआ एक ट्रक मथुरा से बहादुरगढ़ के लिए जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे चालक की अचानक आंख लग गई। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। ट्रक पलट जाने से उसमें भरा हुआ तारकोल पूरी सड़क पर फैल गया। अंधेरा होने के कारण गाड़ियां तारकोल में फंस गई। इस दौरान दर्जनों गाड़ियों के आपस में भिड़ने की सूचना है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया। तारकोल को रोड से हटवाने में काफी समय लग गया और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
टोल प्लाजा कंपनी द्वारा नहीं दिखे पुख्ता इंतजाम
केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों से मोटा टैक्स वसूलने वाली टोल प्लाजा कंपनी की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम दिखाई नहीं दिए। ट्रक पलटने के बावजूद भी कंपनी की तरफ से यातायात को सुचारू नहीं करवाया जा सका। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला और क्रेन बुलवाकर ट्रक व तारकोल को रोड से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें