फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवक का अपहरण कर हत्या करने वाला एक हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। युवक का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीती 16 फरवरी को अपने साथियों के साथ मिलकर गांव घुघेरा का नंगला निवासी जोगिंद्र की हत्या की थी। हत्या साल 2018 में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार गांव घुघेरा का नंगला निवासी राकेश ने शनिवार को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसका भतीजा जोगिंद्र 16 फरवरी शुक्रवार को गांव गेलपुर स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर शाम जोगिंद्र अपनी बाइक पर वापस घर लौट रहा था। गांव गेलपुर के अड्डे पर गांव गेलपुर निवासी कृष्ण, विष्णु, पवन, रोहित, मोहित, अजीत, बॉबी, कर्नल, आजाद, भारत, कैराका निवासी सुल्ले, गांव बहरौला निवासी ललित व आठ-10 अन्य युवकों ने उसे घेर लिया और हथियार दिखा अपनी गाड़ी में डालकर कैराका के जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर आरोपियों ने जोगिंद्र को लाठी-डंडों, सरिया, धारदार हथियार, कांच की बोतलों से बेरहमी से पीटा। मरा हुआ समझकर आरोपी विष्णु ने गांव घुघेरा निवासी सतवीर के पास फोन किया कि जोगिंद्र को जान से मार दिया, इसे कैराका के जंगल से उठाकर ले जाओ। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और जोगिंद्र को ढूंढने का प्रयास किया। जोगिंद्र उन्हें बेहोशी की हालत में मिला। उसने पलवल के नागरिक अस्पताल लाते समय जोगिंद्र ने उन्हें उक्त आरोपियों के नाम बताए। पलवल के सरकारी अस्पताल से जोगिंद्र का प्राथमिक उपचार किया, जहां इसे दोनों पैर और शरीर की अन्य हड्डियां टूटी मिली। पैरों में कांच लगे हुए थे। गंभीर हालत को देखते हुए जोगिंद्र को दिल्ली रेफर कर दिया, जहां ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। सोमवार को मामले में रोहित नाम के आरोपी को काबू कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक ने वर्ष 2018 में उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था, जिसका बदला लेने की नीयत से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। मामले में फरार आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें