फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामलात देह भूमि पर कब्जा लेने से हड़कंप

Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। वर्षों से शामलात देह भूमि पर कब्जा जमाए बैठे लोगों से जमीन वापस लेने की कार्रवाई नगर पालिका ने शुरू कर दी है। पालिका ने ऐसी भूमि को चिंहिन्त कर वहां बोर्ड लगा दिया है। प्रथम चरण में पालिका ने करीब सौ एकड़ भूमि पर कब्जा ले भी लिया है। दूसरी चरण में शामलात देह में निर्मित फार्म हाउसों पर तार फैंसिंग कर कब्जा लिया जा रहा है। पालिका की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

यह पालिका प्रशासन ने जिला उपायुक्त के आदेश से की है। नगर पालिका सचिव सुनील कुमार ने बताया कि शामलात देह भूमि पर वर्षों से अधिकार जमाए बैठे लोगों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी है। उन्होंने बताया कि सोहना कस्बे में करीब 1896 एकड़ शामलात देह भूमि है। जिस पर फॉर्म हाऊस, मकान, दुकान निर्मित हैं। इसके अलावा भू माफिया व दबंगों ने भी ऐसी जमीन पर अवैध कब्जा जमाया हुआ है। गत् वर्ष जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत समस्त शामलात देह भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में नगर पालिका विभाग में समावेशित कर इंतकाल दर्ज कर दिया गया था। शामलात देह की भूमि को नगर पालिका को सौंपे जाने के आदेशों के बाद से लोगों को जमीन छिनती दिख रही है। नगर पालिका ने सर्वे शुरू कर दिया है और ऐसी जमीन पर अपने मालिकाना हक का बोर्ड लगवाया जा रहा है। एक सौ एकड़ जमीन पर पालिका को कब्जा मिल भी गया है। एक साथ इतनी जमीन मिलने पर सोहना पालिका का शुमार प्रदेश की सबसे संपन्न पालिकाओं में होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें