पलवल। जिले में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। अब पलवल में कोरोना मरीजों की संख्या 35 हो गई है। दो मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंतित है तथा कोरोना टीकाकरण शिविरों की संख्या बढ़ा दी है। कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को लगाए गए शिविरों में 3903 किशोरों को शिविर लगाए गए। उधर पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के जो मरीज मिले हैं, उन्हें उनके घरों में ही आइसोलेट कर दियाग गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
इन मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है तथा स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को उनके घरों के अंदर ही क्वारंटीन कर दिया है। इतना ही नहीं उन मरीजों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्रों में भी कोरोना गाइड लाइन का पालना कराने के लिए सभी इंतजाम करा दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए गाइड लाइन का पालन करें तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें।