फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले चार वर्षीय बच्चे का शव तालाब से बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड थाना पुलिस ने चार वर्षीय लापता बच्चे का शव गांव के तालाब से बरामद किया है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर धारा-174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि मलाई गांव निवासी अरशद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका चार वर्षीय पुत्र अलसेफ 7 नवंबर की दोपहर ढाई बजे अपनी मां से दस रुपये लेकर दुकान पर खाने का सामान लेने के लिए गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। पीड़ित ने अपने पुत्र को इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग पशुओं को लेकर तालाब की तरफ गए। एक बच्चे का शव पानी में तैर रहा था। शव को बहार निकाला गया। उसकी पहचान अलसेफ के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर धारा-174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। बता दे कि अलसेफ अरशद का इकलौता पुत्र था। अब उस पर सिर्फ एक वर्ष की बेटी है। अलसेफ की अचानक हुई मौत से परिवार में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें