हथीन। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चार गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। इसमें 18 मरीजों को बुखार मिली। जानकारी देते हुए प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि गांव छाँयसा में नौ मरीजों का परीक्षण किया गया जिनमें से पांच को बुखार मिला।
रूपडाका गांव में आठ मरीजों का परीक्षण हुआ, इसमें से चार मरीज बुखार के मिले। रनियला खुर्द गांव में 15 मरीजों का परीक्षण हुआ जिसमें पांच बुखार के मरीज मिले। गांव बहीन में 11 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से चार को बुखार मिला है। उन्होंने बताया कि संबंधित गांवों में मलेरिया टेस्ट के लिए ब्लड स्लाइड बनाई गईं जिन्हें लैब में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त डेंगू जांच, प्लेटलेट्स जांच एवं कोविड जांच के लिए भी सैंपल्स लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हथीन उपमंडल के तीन सौ से अधिक घरों में घर-घर जांच भी की गई है। मच्छर मार दवाई का भी छिड़काव किया जा रहा है।