फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल व फरीदाबाद में 16 सरकारी स्कूल होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोहरखेड़ा के बहुचर्चित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को अब बंद किया जा रहा है। उक्त विद्यालय में मात्र एक छात्र की पढ़ाई के लिए दो अध्यापक तैनात हैं। इसके साथ ही पलवल के अन्य सात राजकीय विद्यालय भी कम छात्र संख्या के कारण बंद किए जा रहे हैं। इनमें प्राथमिक के अलावा माध्यमिक स्कूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालगढ़, फुलवाड़ी एवं ककराली को भी बंद किया जा रहा है। वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सदरपुर, यादुपुर, धामाका एवं रहराना को भी 25 और उससे कम छात्र संख्या होने के कारण बंद किया जा रहा है।
वहीं, फरीदाबाद जिला के भी आठ राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिन ग्रामों के प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं उनमें प्रह्लादपुर, नहरावली, आवास कॉलोनी दयालपुर, अहमदपुर, अकबरपुर, दहकोला, लेंधौला एवं महमूदपुर शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं उक्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को पड़ोस के अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाए। पूरे प्रदेश में कुल 1057 स्कूल बंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें