फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अफसरों के पदों की भर्तियों पर बाहरी अभ्यर्थियों को नाैकरी देने का मामला, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Fri, 26 Dec 2025 09:29 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाए हैं कि हरियाणा के युवाओं का हक मारा जा रहा है और उन्हें केवल उपयोग किया जा रहा है। अनुराग ढांडा ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने जानबूझकर डोमिसाइल की शर्त 15 साल से घटाकर सिर्फ 5 साल कर दी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम सैनी और कांग्रेस नेता सुरजेवाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सरकारी नाैकरियों में अधिकारियों के पदों पर बाहरियों को नाैकरी देने का मामला गरमा गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की भाजपा की सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाए हैं। यह भी आरोप लगाए हैं कि 70 से 80 प्रतिशत अधिकारी के पदों पर बाहरी उम्मीदवारों को नाैकरियां दी गई हैं। आम आदमी पार्टी ने तो यहां तक आरोप लगाए हैं कि भाजपा ने हरियाणा को आउटसाइडर्स का स्वर्ग बना दिया है।

विज्ञापन

अफसर पदों की नाैकरियों में 70 से 80 प्रतिशत बाहरियों को नाैकरी दे रही भाजपा सरकार : सुरजेवाला

सरकारी नाैकरियां बाहरी राज्य वालों के देने के मामला फिर से गरमा गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार की सरकारी नाैकरी देने की नीति और नीयत पर सवाल उठाए हैं। सुरजेवाला ने बयान जारी करके आरोप लगाए हैं कि जब से भाजपा प्रदेश की सत्ता में आई है तब से हरियाणा की नौकरियां बाहरियों को बांटी जा रही हैं।

हरियाणा के मेधावी युवा विदेशों में मजदूरी को मजबूर पर बाहरियों को सरकार अफसर बना रही है। हरियाणा में हरियाणवियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने में जुटी है। सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, रणदीप सिंह सुरजेवाला टॉवर यूटिलिटीज असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती में सामान्य वर्ग के 214 पदों में 185 पदों पर हरियाणा से बाहर के उम्मीदवारों के चयन को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे।

रणदीप ने कहा कि 90 प्रतिशत असिस्टेंट इंजीनियर जैसे अफसर हरियाणा से बाहर के और हरियाणा के जनरल कैटेगरी के युवक व युवतियों को केवल 10 प्रतिशत नाैकरियां देने का काम हो रहा है। सुरजेवाला ने सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) में सामान्य वर्ग के लिए 49 में से 28 बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया। प्रदेश में 10 साल बाद हुई एएमओ की भर्ती में सामान्य वर्ग के 427 पदों में से 394 पदों की लिस्ट जारी की गई उसमें से 75 प्रतिशत बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया।

यही हाल सिविल जज की भर्ती में रहा और सिविल जज के 110 पदों में से 60 पदों पर बाहरी उम्मीदवारों को जज लगाया गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग में प्राध्यापकों के सामान्य वर्ग के 153 में से 106 पदों पर बाहरी अभ्यर्थियों का चयन किया। यह भी दावा किया कि हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की भर्ती में 40 प्रतिशत से अधिक बाहरी उम्मीदवारों को नाैकरी दी गईं।

साल 2019 में बिजली निगम में एसडीओ के 80 में से मात्र 2 उम्मीदवार ही हरियाणा के भर्ती किए गए। 2019 में ही असिस्टेंटट प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान की भर्ती में 18 में से 11 चयनित उम्मीदवार बाहरी थे और केवल 7 हरियाणवी थे। सुरजेवाला का आरोप है कि इसी प्रकार एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर की भर्ती में जनरल कैटेगरी के 23 पदों में 16 बाहरी उम्मीदवार भर्ती किए गए और केवल 7 हरियाणवी युवाओं की ही भर्ती हुई।
विज्ञापन

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन नहीं, हायर आउटसाइडर्स सर्विस कमीशन बन गया: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार हरियाणा के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। ढांडा ने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा ने हरियाणा को आउटसाइडर्स का स्वर्ग बना दिया है, जहां स्थानीय युवाओं को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जब नौकरी देने की बारी आती है तो उन्हें बाहर कर दिया जाता है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन नहीं, हायर आउटसाइडर्स सर्विस कमीशन बन गया है।

ढांडा ने आरोप लगाए हैं कि हरियाणा के युवाओं का हक मारा जा रहा है और उन्हें केवल उपयोग किया जा रहा है। अनुराग ढांडा ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने जानबूझकर डोमिसाइल की शर्त 15 साल से घटाकर सिर्फ 5 साल कर दी, ताकि बाहर के लोग आसानी से हरियाणा की सरकारी नौकरियों पर कब्जा कर सकें आरक्षित श्रेणी तक में नाैकरी छीनी जा रही हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से असिस्टेंट इंजीनियर (एई) भर्ती 2025 का हवाला देते हुए कहा कि सच्चाई खुद आंकड़े बता रहे हैं। सामान्य श्रेणी के 153 पदों में से 106 पदों पर बाहरी लोगों को नाैकरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें