पलवल-नूंह मार्ग पर गांव नौरंगाबाद के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव महेशपुर निवासी 40 वर्षीय ज्ञानचंद व 35 वर्षीय महेंद्र शनिवार को बाइक पर सवार होकर नूंह से अपने गांव महेशपुर की तरफ आ रहे थे।
गांव नौरंगाबाद के निकट ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ज्ञानचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बीके अस्पताल फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।