फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर चाक चौबंद रहेगी पुलिस व्यवस्था

Wed, 25 Dec 2013 08:54 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जशभन पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जशभन वाली रात को एमजी रोड को पूरी तरह से वाहन फ्री रखा जाएगा। पुलिस मध्यरात्रि तक अधिकाधिक बारों, पबों और रेश्तरों को बंद करा देगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी नाजनीन भसीन ने बताया कि नए साल पर 31 दिसंबर की रात को शाम 7 बजे के बाद एमजी रोड पर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। एमजी रोड स्थित पबों, बारों व मॉल्स में जाने वाले लोगों को अपने वाहन लेजर वैली ग्राउंड में खड़े करने होंगे। वाहनों को ब्रिस्टल चौक व इफ्को चौक से ही लेजर वैली पार्क को जाना होगा। वहां से लोगों को मॉल्स व पबों तक पहुंचाने के लिए पांच फीडर बसें व दो पुलिस बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा जरूरत पड़ी तो सिटी बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बसें उपलब्ध कराने के लिए जीएम रोडवेज से मांग की जाएगी। इसके अलावा मॉल्स, पबों व बार के साथ अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी। महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। एमजीरोड, सहारा मॉल, सिटी मॉल, गोल्फ कोर्स रोड, इफ्को चौक आदि स्थानों की विशेष सुरक्षा की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों के हवाले की जाएगी जो सुरक्षा बलों की ड्यूटी आवश्यकता के मुताबिक कर सकें। ब्रिस्टल चौक व इफ्को चौक पर नाकेबंदी की जाएगी। नाकों पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। डीसीपी ने कहा कि नाकेबंदी के दौरान एमजी रोड अथवा अन्य संबंधित क्षेत्रों निवासियों, सोसाइटीज आदि के रेजीडेंस को उक्त समय तक आवागमन के लिए पुलिस की ओर से पास जारी किए जाएंगे जिसे नाकों पर दिखाकर इंट्री प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


पबों को रात्रि 12 बजे तक बंद कराने के बाद धारा 144 लागू कर दी जाएगी। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए उपायुक्त से पत्राचार किया गया है। पबों व बार में उनकी क्षमता से ज्यादा भीड़ को नही जाने दिया जायेगा। आयोजन के दौरान कोई दुर्घटना घटित होने की संभावना के मद्देनजर डॉक्टरों की टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पत्राचार किया गया है। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एमजी रोड पर दो आबकारी व कराधान अधिकारी नियुक्त करने के लिए आयुक्त आबकारी व कराधान से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें