फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा विभाग का फैसला: अब नौवीं में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी कोचिंग, डॉक्टर-इंजीनियर बनने में मिलेगी मदद

Sat, 13 Nov 2021 01:01 PM IST
प्रमोद कुमार रवींद्र नैन, अमर उजाला, पानीपत

सार

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से अब 9वीं के बच्चों को भी खास कोचिंग दी जाएगी। जिससे उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने में मदद मिलेगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में शुरू किया है बुनियाद कार्यक्रम। ब्लॉक स्तर से 100 से 120 बच्चे छांटे जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों का फिर जिला स्तर पर टेस्ट होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज, सुपर-100 जैसी प्रतियोगिताओं की तर्ज पर शिक्षा विभाग की ओर से 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कोचिंग देने की योजना तैयार की है। शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें कोचिंग लेकर 9वीं के विद्यार्थी आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, डॉक्टर बन सकेंगे। सरकारी स्कूल में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए परीक्षा ली जाती थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: 28 नवंबर तक बढ़ाया गया महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा, सिनेमा-होटल पूरी तरह खुलेंगे

अब किया गया है बदलाव
इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को एनटीएससी, एनडीए, सुपर-100, हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज, इनसपिरे अवार्ड, साइंस क्विज, जेएलएनएसएमईई, साइंस एस्से, मैथ क्विज की कोचिंग दी जा रही थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। अब दो साल पहले ही यानी नौवीं में पढ़ने वाले चयनित विद्यार्थियों को ही कोचिंग दी जाएगी, ताकि समय रहते तैयारी अच्छी तरह से हो और परिणाम भी सकारात्मक आएं। 
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहली बार बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत की है। प्रदेश सरकार का रेवाड़ी की विकल्प फाउंडेशन से टाईअप है। यह संस्था सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कोचिंग देने का काम करती है। इस समय एनटीएससी, एनडीए व सुपर-100 की तैयारी यह सोसाइटी कर रही है।

ये भी पढ़ें-जींद: जेई का आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख, चालक की पत्नी ने रची रिलेशन बनाकर साजिश 

9वीं में पढ़ने वालों का रजिस्ट्रेशन
बुनियाद कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक (शैक्षिणक) ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी किया गया है। इसमें कहा है कि विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नौ नवंबर से लिंक ओपन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन संबंधित लिंक 24 नवंबर की रात 11.59 बजे तक खुला रहेगा। पंजीकरण के लिए विभाग की वेबसाइट पर लिंक बुनियाद haryana.com पर उपलब्ध है। जिले में डीएसएस व डीएमएस को बुनियाद कार्यक्रम का नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

 
एससीआरटी की ओर से ली जाएगी स्क्रीनिंग परीक्षा
शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक एससीआरटी की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा ली जाएगी। सिलेबस कक्षा छठी से आठवीं तक का होगा। प्रत्येक ब्लॉक वाइज 100 से 120 विद्यार्थियों को छांटा जाएगा। चयनित छात्रों की जिला स्तर पर फिर स्क्रीनिंग होगी। हर जिला से 120 से 125 छात्रों का चयन होगा। फिर 40-40 छात्रों के तीन बैच बनाए जाएंगे। जिन्हें सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन क्लास दी जाएगी। इन विद्यार्थियों का ट्रांसपोर्ट खर्चा शिक्षा विभाग वहन करेगा।

ये भी पढ़ें-सोनीपत: बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला मुक्केबाज का शव, यूपी की लड़की खरखौदा में ले रही थी ट्रेनिंग

बुनियाद कार्यक्रम को लेकर 13 अक्तूबर को प्रदेश लेवल पर बैठक हुई थी। उसके बाद हमने जिला के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। अब मंगलवार शाम ही विभाग ने पत्र जारी कर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लिंक जारी किया है। इससे छात्रों के भविष्य को संवारा जा सकेगा।
-रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें