फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर दुल्हन को घर से निकाला

Wed, 20 Nov 2013 08:29 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने शादी की पार्टी से ही दुल्हन को निकाल दिया। यही नहीं पार्टी में शामिल होने आए उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। घटना दिल्ली के कोंडली में मंगलवार को हुई।
विज्ञापन


पीड़िता दुल्हन ने परिजनों के साथ इस मामले की शिकायत बुधवार को एसीपी सराय ख्वाजा को दी है। गांव ददसिया निवासी किशनू ने एसीपी को दी गई शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी राजरानी उर्फ भूरी का रिश्ता दिल्ली के कोंडली गांव में रहने वाले जयपाल सिंह के बेटे निरंजन के साथ तय किया था। सोमवार को उसकी बेटी की शादी हुई। उसने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार सभी सामान दिया था। लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे, जिस कारण ससुराल वाले शादी में दिया गया सामान भी यहीं पर छोड़ गए थे।

किशनू ने बताया कि मंगलवार को वह दहेज का सारा सामान साथ लेकर अपने परिजनों के साथ कोंडली स्थित पार्क में ससुराल वालों द्वारा आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने गए थे। वहां पहुंचते ही ससुरालवाले कार लाने की मांग करने लगे। उन्होंने असमर्थता जताई तो वे लोग बुरी तरह उस पर भड़क गए। विवाहिता और परिवार वालों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर ससुराल वालों ने सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने राजरानी के साथ भी मारपीट की और बाहर निकाल दिया। उसने दिल्ली के अशोक नगर थाने में मामले की सूचना दी। किशनू व उनके परिजनों ने एसीपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें