फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव ने नहीं दिए दो दिन से दर्शन

Thu, 16 Jan 2014 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लाडवा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से मौसम के बदलते तेवरों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। पूरे वातावरण में धुंध की चादर छाई हुई है। दो दिनों से सूर्य देव के दर्शन न देने और वातावरण में कोहरे व धुंध की चादर बिछी होने से पारा एकदम काफी नीचे आ गया है।
विज्ञापन


इससे लोगों के हाथ-पैर सुन्न होकर रह गए हैं। लोगों का घरों से निकलना ही मुश्किल हो रहा है। भारी धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी धीमी हो चुकी है। लोग जगह-जगह अलाव सेकते नजर आ रहे हैं। बसों में भी सवारियों की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आई।

ठंडे मौसम में बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनके जोड़ों में दर्द और बीमारियां बढ़ जाती हैं। दूसरी ओर, गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें