फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्टचार के नाते इनेलो रैली में गए थे नकवी : राजनाथ

Sun, 10 Nov 2013 07:36 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इनेलो से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो की कुरुक्षेत्र रैली में भाजपा के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी शिष्टाचार के नाते गए थे और इसकी राजनीतिक अटकलें नहीं लगानी चाहिए।
विज्ञापन



राजनाथ सिंह रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक नरेश मलिक के बेटे के विवाह समारोह में शिरकत करने रोहतक आए थे। इससे पहले बाबा मस्तनाथ शिक्षण संस्थान स्थित हेलीपैड पर वे पत्रकारों से रूबरू हुए।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने गोहाना रैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी रैली तब की जाती है जब सरकार की शक्ति कम हो गई हो।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश और सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के भारत दौरे पर अलगाववादी नेताओं से बातचीत पर केंद्र सरकार को रोक लगानी चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की करतूत सबके सामने है। इसके बावजूद पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार भारत दौरे के दौरान अलगाववादी नेताओं से बातचीत करेंगे, जो गलत है। प्रधानमंत्री को इस बातचीत पर रोक लगानी चाहिए।


इसके बाद राजनाथ सिंह ने बाबा मस्तनाथ मठ में माथा टेका, जहां पर महंत चांदनाथ योगी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रदेश सहप्रभारी डॉ. अनिल जैन, मनीष ग्रोवर, प्रतिभा सुमन, राजबाला चहल, रमेश भाटिया, राजकुमार कपूर, प्रदीप जैन, कपिल और मनीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें