फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बंद करवाए 90 स्कूल

Thu, 26 Sep 2013 10:06 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग ने वीरवार को जिले के 136 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में से 90 स्कूल बंद करवा दिए।
विज्ञापन


इन स्कूल संचालकों ने संबंधित बीईओ को लिखित में दिया गया है कि वह अब स्कूल नहीं खोलेंगे। बाकी बचे स्कूलों ने दो दिन का समय मांगा है। इनमें फतेहाबाद के 40, रतिया के आठ, जाखल के पांच, भूना के 21, भट्टूकलां के सात और टोहाना के नौ स्कूल शामिल हैं। इस कार्रवाई से साफ जाहिर है कि प्रदेश के 1372 स्कूलों पर गाज गिरना तय है।

उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर ने बुधवार को जिले के पांचों खंड शिक्षा अधिकारियों  को आदेश दिये कि सभी 136 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस देकर बंद करवाया जाए।
विज्ञापन


कई स्कूलों ने एक दिन का समय मांगा था। वीरवार को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने ब्लॉकों में अधिकांश स्कूलों को बंद करवा दिया। जबकि खुले हुए गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए।

फतेहाबाद के 40 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद कर लिए जबकि कुछ स्कूलों में अब भी कक्षाएं लगी हुईं थीं। विभाग के अधिकारी इन स्कूलों में पहुंचे और उन्हें बंद करने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ ऐसे भी स्कूल मिले जिन्होंने स्कूल के मुख्य गेट को अंदर, बाहर दोनों ओर से बंद किया गया था। अंदर कक्षाएं लगाई जा रही थी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंच कर उक्त स्कूलों को बंद करवाया।  जिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर ने बताया कि फतेहाबाद के सात स्कूल पहले से ही बंद थे। 33 को वीरवार को बंद करवा दिया गया। भट्टूकलां में नौ स्कूलों में से दो को इस दौरान मान्यता मिल गई जबकि सात स्कूलों को बंद करवा दिया गया है।

स्कूल का नाम बदलकर चकमा देने की कोशिश
शिक्षा विभाग को चकमा देने के लिए गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक स्कूलों के नाम बदलकर लिखवा रहे हैं। नहर कालोनी में जॉन वैस्ले स्कूल का नाम गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट में है।

बताया जा रहा है कि लिस्ट में नाम आने के बाद स्कूल संचालक ने अपनी ओर से विभाग को स्कूल बंद करने की सूचना भेज दी, लेकिन संचालक ने दूसरी ओर अपने स्कूल को बंद करने की बजाय स्कूल के गेट पर नाम बदलकर विद्या सागर पब्लिक स्कूल लिखवा दिया है।
विज्ञापन


जब इस बारे स्कूल संचालक से बात की गई तो उनका कहना था कि हमने अपने स्कूल को विद्या सागर स्कूल में विलय कर लिया है।

खुद बंद नहीं किया तो पुलिस करेगी तालाबंदी
फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी एसएन वत्स का कहना है कि यदि गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों ने अपने स्कूल बंद नहीं किए तो पुलिस बल के साथ तालाबंदी की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा ऐसे स्कूलों पर आरटीई की नियमावली के तहत जुर्माना भी किया जाएगा जो प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रुपये हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें