फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लूट के बाद बुजुर्ग की हत्या

Wed, 25 Dec 2013 11:13 PM IST
नरेला (सोनीपत)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होलम्बी कलां में अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली पाकर लूट के बाद बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन



सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

होलम्बी कलां निवासी कैलाशो अपने मकान में अकेली रहती थी। मंगलवार रात को भी वह घर पर अकेली ही सोई थी। बुधवार सुबह आसपास के लोगों को उसके मकान में सामान बिखरा दिखाई दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे में कैलाशो का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पहुंचाया। मृतका के बेटे ईश्वर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे तीन भाई हैं ओर कामकाज के लिए बाहर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके  मकान में दो वर्ष पहले भी चोरी हुई थी और अब भी काफी सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें