फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड, फंदे पर झूले चारों

Sat, 31 Oct 2026 07:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना

सार

हरियाणा के गोहाना में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। गोहाना के गांव मुड़लाना में यह घटना पेश आई है। 
विज्ञापन
गोहाना में मां ने अपने तीन बच्चों के साथ किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव मुड़लाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में महिला की दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सदर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




मृतका का पति सरकारी अध्यापक
मृतका की पहचान 38 वर्षीय रीमा पत्नी जयदीप के रूप में हुई है। उसके बच्चों की पहचान 11 वर्षीय रिहाना, 7 वर्षीय आरजू और 4 वर्षीय दुष्यंत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों को अलग कमरे में फांसी पर लटकाया। इसके बाद दूसरे कमरे में अपने बेटे के साथ खुद भी फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक महिला का पति सरकारी शिक्षक है जो पानीपत जिले के मतलौढा में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल महिला और उसके तीनों बच्चों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें