मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को आगामी दिनों में सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक तीन नवंबर को सुबह 11 बजे होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सरकार की नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों की ओर से महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को आगामी दिनों में सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद सरकार बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा करेगी।