फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी व्यक्ति नहीं ताकत है : रामदेव

Mon, 04 Nov 2013 10:04 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के खिलाफ एक महागठबंधन बनेगा और प्रदेश में कांग्रेस का सफाया होना तय है। रामदेव गांव घासेडा स्थित गुरुकुल आश्रम में सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। गठबंधन के स्वरूप और अस्तित्व में आने के समय को लेकर योग गुरु चुुप्पी साध गए।
विज्ञापन



मोदी की तारीफ में उन्होंने कहा कि मोदी व्यक्ति नहीं ताकत है जिनके पीछे विचारधारा खड़ी है। वह अपने वादों में से 70 प्रतिशत पूरा करते हैं। योग गुरु ने कहा कि उन्होंने मोदी से लंबे संवाद के बाद आर्थिक पारदर्शिता, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर न्यायोचित बंटवारे पर एकमत होने पर उनको समर्थन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए 6 वेतन आयोग बन चुके हैं, लेकिन राजनैतिक दलों ने किसानों का समर्थन मूल्य तक सीमित रखा है। इसलिए राष्ट्रीय किसान आयोग बनाने पर मोदी से सहमति बनी है। इसके अलावा मोदी से सीबीआई, सीवीसी, कैग और चुनाव आयोग को स्वतंत्र करने व उनके प्रमुखों की नियुक्ति बदलने पर भी संवाद हुआ है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हराने से नहीं बल्कि विचारधारा और नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले को जिताने से लोगों की अपेक्षा पूरी होगी। जनता का राजनैतिक दलों की विचारधारा पर से विश्वास उठ गया है।

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया था, लेकिन शासकों की विचारधारा अलग-अलग होने के कारण जनता उस सत्ता परिवर्तन के लाभ से वंचित रह गई थी। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के साथ भीड़ थी, भीड़ व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें