फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर राशन डिपो का लाइसेंस रद्द

Thu, 28 Nov 2013 09:09 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा जिला उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने राशन डिपो में अनियमितता मिलने पर एक का लाइसेंस रद्द कर दिया, जबकि सात को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने वीरवार को आठ डिपुओं की चेकिंग की।  
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिले में 347 राशन डिपो हैं। जिनमें शहरी 57 और 290 डिपो ग्रामीणक्षेत्रों में हैं। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति करने के लिए कुल 14 एजेंसियां काम कर रही हैं।

इनमें डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि घेरलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो समय-समय पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग करती हैं। बीते महीने रतिया केंद्र की दो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें