27 अप्रैल को सिरसा में मुख्यमंत्री सैनी साइक्लोथॉन यात्रा कार्यक्रम में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेश लाल के बेटे मनीष सिंगला भी पहुंचे थे। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा ने पहचान नहीं होने के कारण मनीष सिंगला को प्रोग्राम के स्टेज से बाहर निकाल दिया था।
भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व राज्यपाल उड़ीसा गनेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला से हरियाणा के डीएसपी के माफी मांगने का मामले काफी तूल पकड़ने लगा है। अब मामले उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री हो गई है। पूर्व सीएम ने भाजपा पर प्रहार किया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एफबी वाल पर पोस्ट करके लिखा कि क्या भाजपा एक कर्तव्य निष्ठा पुलिस अधिकारी को ऑन कैमरा एक नेता से माफी मंगवा कर पुलिस बल का मनोबल नहीं तोड़ रही है? यह निंदनीय है।
इससे पहले जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने जताया कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि भाजपा नेता द्वारा पुलिस उपाधीक्षक से माफी मंगवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता द्वारा डीएसपी से माफी मंगवाना और वीडियो बनवाना सरासर गलत है। अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाने वाले अफसर को सत्ता के घमंड में भाजपा नेता ने अपमानित किया है। यह पुलिस फोर्स के मनोबल को तोड़ने वाला काम है। डीजीपी अपने जवानों और अफसरों के पक्ष में घटना का संज्ञान लें।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि 27 अप्रैल को सिरसा में मुख्यमंत्री सैनी साइक्लोथॉन यात्रा कार्यक्रम में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेश लाल के बेटे मनीष सिंगला भी पहुंचे थे। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा ने पहचान नहीं होने के कारण मनीष सिंगला को प्रोग्राम के स्टेज से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और इस मामले में भाजपा के जिला महामंत्री अमन चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की थी।