फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Fri, 22 Nov 2013 07:39 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ में लाइनपार क्षेत्र के एक अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डाक्टरों के साथ धक्का-मुक्की के बाद अस्पताल में तोड़फोड़  की।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई अभियोग दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार लाइनपार क्षेत्र निवासी अंजू को डिलीवरी के लिए अस्पताल में वीरवार की सुबह दाखिल करवाया गया था।

शाम 6 बजे आपरेशन से अंजू ने एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने नवजात को बच्चों के वार्ड में दाखिल कर लिया। इसके बाद अंजू की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक और अन्य डाक्टरों द्वारा बरती लापरवाही से ही अंजू की मौत हुई। इसे लेकर परिजनों ने महिला चिकित्सक और अन्य डाक्टरों के साथ धक्का-मुक्की करते अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन


अंत में अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिजनों के बीच समझौता हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें