फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पहुंचे गायक मासूम शर्मा: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर की चर्चा, गन कल्चर को लेकर दिया ये बयान

Sun, 25 Oct 2026 05:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी

सार

अपने गानों में हथियारों का बखान करने वाले हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने हरियाणा के हांसी में गन कल्चर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इसके अलावा राज्य के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन
गन कल्चर पर मासूम शर्मा ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी गायक कलाकार मासूम शर्मा रविवार को अपने परिवार पंडित अन्नू शर्मा के घर हांसी पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हरियाणवी संगीत, फिल्म इंडस्ट्री, गन कल्चर, हरियाणवी भाषा और कलाकारों व कारोबारियों को निशाना बनाए जाने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हांसी उनका अपना घर है और यहां अपने परिवार पंडित अन्नू शर्मा के घर आना हुआ है।

विज्ञापन




हरियाणवी फिल्मों को मिलना चाहिए समर्थन
हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री और आने वाली फिल्मों को लेकर मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणवी सिनेमा में बनने वाली सभी फिल्मों को समर्थन मिलना चाहिए। वह खुद भी हरियाणवी फिल्मों को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अपनी फिल्म भी आने वाली है, जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गन कल्चर के खिलाफ बोले मासूम शर्मा
हरियाणा में गन कल्चर को लेकर चल रही चर्चा पर गायक ने स्पष्ट कहा कि गन कल्चर नहीं होना चाहिए। यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक, इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा अपनी मां बोली को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने पेशे के माध्यम से समाज में योगदान देता है। लेखक अपनी कलम से, गायक अपनी आवाज से और चित्रकार अपनी कला के जरिए योगदान देता है। इसी तरह पत्रकार भी मीडिया के माध्यम से अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने तरीके से हरियाणवी भाषा और संस्कृति को बचाने तथा अपनी मां बोली को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

 कलाकारों और कारोबारियों को टारगेट किए जाने पर उठाए सवाल
कलाकारों और कारोबारियों को निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर मासूम शर्मा ने सवाल उठाया कि आखिर कलाकारों को किस तरह टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के साथ-साथ कारोबारियों को भी निशाना बनाए जाने की बातें सामने आती हैं। इस विषय पर उन्होंने अपनी चिंता जाहिर की। मासूम शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनके गाने चल रहे हैं और उनकी आने वाली फिल्म पर काम जारी है। उन्होंने हरियाणवी संगीत और सिनेमा को लेकर अपनी गतिविधियां जारी रखने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें