फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा की मौत का मामला: भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद की समय सीमा बढ़ी, अफवाहों से बचने की अपील

Thu, 21 Aug 2025 10:12 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा द्वारा जारी नए आदेश में कहा गया है कि मनीषा हत्याकांड के बाद भिवानी और चरखी दादरी में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा शांति भंग होने की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Manisha murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने भिवानी और चरखी दादरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं पर लगी रोक को अगले 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया है। अब ये सेवाएं 22 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगी। इससे पहले, गृह विभाग ने 19 अगस्त सुबह 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा द्वारा जारी नए आदेश में कहा गया है कि मनीषा हत्याकांड के बाद भिवानी और चरखी दादरी में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा शांति भंग होने की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाहें फैलने की आशंका है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें