फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बाइक सवारों ने की रिटायर्ड बिजली कर्मी की हत्या, गोलियों से भूना; मौके से हुए फरार

Sun, 31 May 2026 04:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

झज्जर के दुजाना गांव में एक व्यक्ति की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रविवार दोपहर को वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मामले की जांच करता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दुजाना में खेत से पानी देकर वापस लौट रहे रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार युवक मौके से खेतों के रास्ते झज्जर की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गांव दुजाना निवासी विजय पुत्र रत्न सिंह बिजली निगम से सेवानिवृत है और रविवार दोपहर लगभग तीन बजे खेतों में पानी देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए, जिनमें से बाइक चला रहे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। देखते ही देखते बाइक सवारों ने विजय पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद परिजन विजय को पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे, लेकिन विजय ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। बता दें कि वर्ष 2021 में गांव बिरधाना निवासी संजय ने विजय के पुत्र अनिल की गोली मारकर हत्या की थी और इसी वर्ष होली वाले दिन आरोपी संजय ने गांव बिरधाना में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें