फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चार्जिंग पर लगाई थी इलेक्ट्रिक स्कूटी, बैटरी फटने से हुआ जोरदार धमाका; जिंदा जला बुजुर्ग

Tue, 13 Jan 2026 07:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

 इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से एक बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से हुआ जोरदार धमाका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल शहर की रामनगर कॉलोनी में सोमवार की रात इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से बुजुर्ग शिवकुमार उम्र 60 साल जिंदा जल गए। हादसे के वक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी। जोर के धमाके के साथ बैटरी फटी और कमरे में आग लग गई। हादसे में शिवकुमार की झुलसने से मौत हो गई। दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


भाई हरपाल ने बताया कि शिवकुमार ने सोमवार की रात सोने से पहले अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग में लगाई थी। रात करीब 10 बजे अचानक बैटरी में धमाका हुआ। आवाज सुनकर जब लोग उठे तो देखा कमरे में आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। हादसे की सूचना तुरंत दमकलकर्मियों को दी गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कमरे में सो रहे शिवकुमार गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें परिजन नागरिक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मजदूरी करते थे शिवकुमार, कमरे में थे अकेले

परिजनों ने बताया कि शिवकुमार मूलरूप से बड़कोदा गांव के रहने वाले थे। वे कई साल पहले नारनौल आ गए थे। यहां मजदूरी करते थे। जिस समय हादसा हुआ उस समय वह कमरे में अकेले सो रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में धमाका होते ही चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों के बाहर निकल आए। लोगों ने पुलिस और दमकलकर्मियों को आग की सूचना दी। साथ ही स्थानीय लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों को बचाने का प्रयास किया। विस्फोट के बाद आग लगने से घर में रखा फर्नीचर, दरवाजे, बेड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें