फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को हुआ बहन से इश्क, मां ने रोका तो मार डाला

Fri, 16 Aug 2013 12:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना रेवाड़ी जिले के झाल गांव की है जहां लड़की को भगाते वक्त मां ने विरोध किया तो प्रेमी ने मां का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


गाववालों ने मां के शव को कोस्ली-कनीना हाइवे पर रखकर विरोध किया और मांग की कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। जब पुलिस ने लोगों को शांत करने समझाने की कोशिश की तो गांववालों ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 28 साल का गोविंद और कंचन दूर के रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। मां को भाई का यह इश्क बर्दाश्त नहीं था, इसलिए यह रिश्ता भी मंजूर नहीं था।
विज्ञापन


लड़की भी लड़के को इस रिश्ते के लिए पहले मना कर चुकी थी लेकिन लड़का एक तरफा प्यार में पड़ा हुआ था।

कुछ दिन पहले भी कुंदन लड़की को भगाने की कोशिश कर चुका था लेकिन गांववालों ने उसे पुलिस के हवाले करवा कर गिरफ्तार करवा दिया था।

लेकिन इस बार कुंदन पूरी तैयारी से आया था, उसने लड़की को घर से अगवा किया और भागने लगा। तभी रास्ते में मां आ गई और विरोध करने लगी।

कुंदन ने लड़की की मां पर किसी धारदार हथियार से वार किया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें