फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार समेत युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने रविवार शाम गहली बस अड्डा के पास से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेरसिंह उर्फ हैप्पी वासी गहली के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान नारनौल क्षेत्र में खटोटी बस अड्डा पर मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि गहली बस अड्डा के पास एक युवक कैंपर गाड़ी सहित खड़ा है। जिसके पास अवैध हथियार है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर सीआईए नारनौल ने रैडिंग टीम तैयार कर बताए हुए स्थान पर रेड की और एक युवक को अवैध हथियार सहित पकड़ लिया। टीम ने युवक को काबूकर नामपता पूछा तो युवक ने अपना नाम शेरसिंह बताया। कैम्पर गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके डैशबोर्ड से एक देसी कट्टा और एक रौंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें