फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
निजामपुर पुलिस ने नांगल दर्गू के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

निजामपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक महाबीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक नांगल दर्गू से नांगल चौधरी की तरफ जाएगा, जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही थी तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नरेश निवासी नांगल दर्गू बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें