फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा जजपा नेता नवीन का हृदय गति रुकने से निधन

Fri, 31 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन राव (36) का शुक्रवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन


नवीन राव के मामा धर्मवीर प्रधान ने बताया कि नवीन रात को भोजन करने के बाद सोए थे। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वह मूर्छित अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नूनी शेखपुरा में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यालय सचिव रवींद्र सागवान ने शोक जताते हए कहा कि नवीन राव बेहद मिलनसार और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि नवीन राव के अचानक चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें