फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी.वॉक.की बैचलर डिग्री कर बना सकते हैं अपना कैरियर

विज्ञापन
हकेंविवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर तक सीयू-सीईटी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने अपनी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या अभी प्रयासरत है उनके लिए बीवॉक की बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए अवसर मिला है।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास विभाग के तहत बीवॉक. के तीन पाठ्यक्रम रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, बायोमेडिकल साइंसेज व इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट संचालित हैं। विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित बीवॉक का पाठ्यक्रम गुणवत्तापूर्ण व रोजगार परक है।
कोविड महामारी के कठिन समय में भी पिछले शैक्षणिक वर्ष के उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने विभाग द्वारा संचालित प्लेसमेंट में भाग लेकर प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रबंधकीय पदों पर नौकरियां प्राप्त की हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक भ्रमण, इंटर्नशिप, उद्योग विशेषज्ञों के अतिथि व्याख्यान और प्रयोगात्मक शिक्षाओं के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों में कौशल और विशेषज्ञता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

तीन वर्ष के बाद मिलेगी डिग्री
व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास विभाग के समन्वयक डॉ. पवन कुमार मौर्य ने बताया कि बीवॉक पाठ्यक्रम तीन वर्ष में तीन चरणों में करवाया जाता है। जिसके अंतर्गत एक वर्ष का पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने के पश्चात विद्यार्थी को डिप्लोमा, दो वर्ष सफलता पूर्वक करने पर एडवांस डिप्लोमा तथा तीन वर्ष सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने पर बीवॉक की डिग्री प्रदान की जाती है। यह पाठ्यक्रम सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावसायिक प्रबंधन अवधारणाओं का एक अनूठा मिश्रण है।
दोनों पाठ्यक्रमों में 113 सीटों पर होगा दाखिला
विवि में बी वॉक रिटेल एंडलॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में 63 तथा बायोमेडिकल साइंसेज व इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट में 50-50 सीटें उपलब्ध हैं। बीवॉक में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी एक सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन कर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा आगामी 15,16, 23 व 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें