फोटो नंबर-03प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से प्रश्न करते शिक्षक। स्रोत-संस्थान
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनिल यादव की अध्यक्षता में गणित विभाग की तरफ से प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें टीम सी योगेश कुमार व विवेक कुमार ने प्रथम स्थान, टीम ए अर्पित गोयल व अनिल कुमार ने द्वितीय स्थान तथा टीम डी हेमंत कुमार व रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य ने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. कविता कुमारी व सुमित कुमारी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में डॉ. अशोक कुमार, अमर सिंह, डॉ. राजदीप अदि मौजूद रहे।