फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवंत यादव बने जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान

विज्ञापन
नवनिर्वाचित बार प्रधान यशवंत यादव को फूल माला पहनाकर खुशी व्यक्त करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को करवाए गए। प्रधान, उप प्रधान, सचिव पद के लिए अधिवक्ताओं ने सुबह 9 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान किया।
विज्ञापन

मतगणना के बाद गोषित परिणाम में यशवंत यादव प्रधान, रामबीर यादव उप प्रधान और सुरेंद्र स्वामी सचिव के लिए विजेता घाोषित किए गए। सह सचिव पद के लिए सुमित कुमार, ऑडिटर पद के लिए भूप सिंह महायच, कोषाध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह तथा लाइब्रेरियन पद के लिए प्रदीप यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया जिला बार एसोसिएशन की चुनाव समिति सदस्य ओमप्रकाश यादव, रवींद्र यादव व प्रवीण चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई। मतदान के दौरान किसी भी अधिवक्ता को मतदान केंद्र में मोबाइल फोन, पेन व पेंसिल आदि लेकर नहीं जाने दिया गया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।
सुबह नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुइ, जोकि शाम 4 बजे तक चली, जिसमें कुल 671 में से 611 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए यशवंत यादव, नित्यानंद यादव व मंजीत यादव मांदी के बीच मुकाबला था, जिसमें यशवंत यादव को 285, नित्यानंद यादव को 210 तथा मंजीत यादव मांदी को 112 वोट मिले। जबकि 4 मत रद्द हो गए। इस प्रकार यशवंत यादव 75 मत से विजय रहे। इसी प्रकार उप प्रधान पद के लिए रामबीर यादव व हरीश सैनी के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें रामबीर यादव को कुल 311 तथा हरीश सैनी को 292 मत मिले। वहीं 8 मत रद्द किए गए। इस प्रकार रामबीर यादव 9 मतों से विजयी रहे। वहीं सचिव पद के लिए सुरेंद्र स्वामी व रोबिन राव मैदान में थे, जिसमें सुरेंद्र स्वामी को 377 तथा रोबिन राव को 231 मत मिले। 3 मत रद्द किए गए। इस प्रकार सुरेंद्र स्वामी 146 मतों से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें