फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बलिदान दिवस पर आर्य समाज मे हुआ यज्ञ

Sun, 23 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में वैदिक यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। हवन शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस के मौके पर किया गया।
विज्ञापन

हवन में केसर आर्या मुख्य यजमान तथा बृहस्पति शास्त्री ब्रह्मा के आसन्न पर उपस्थित रहे। डॉ. विक्रांत डागर ने कहा की भारत की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले वे महान स्वतंत्रता सेनानी थे। पंडित भूपेन्द्र सिंह आर्य ने बताया की भगत सिंह के दादा सरदार अर्जुन सिंह आर्य समाजी थे। वे महर्षि दयानंद के आरंभिक शिष्यों में से एक थे। जिनका यज्ञोपवित संस्कार स्वयं महर्षि दयानंद सरस्वती ने करवाया था। इस अवसर पर मास्टर रघुनाथ सिंह आर्य, एडवोकेट मानव आर्य, डॉ. आनंद कुमार, कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर, महेंद्र दीवान, अनिल आर्य, किरोड़ी लाल, दीपक आर्य, अंजू आर्या, चारु आर्या सहित अनेक लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें