फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पौधा भेंटकर किया जल व प्रकृति पूजन

Thu, 16 Oct 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 6हुडा सेक्टर में कुआं पूजन के दौरान मौजूद संस्था की सदस्य।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ एवं मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्यों ने संस्था की सदस्य और सेवानिवृत्त प्राचार्या गीता यादव के हुडा स्थित निवास पर संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

परंपरागत लोकगीतों के साथ परिवार को खुशहाली का प्रतीक पौधा भेंटकर जल व प्रकृति का पूजन किया। पुत्र जन्मोत्सव पर आयोजित इस जल पूजन कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण व जल संरक्षण में महिलाओं के अहम योगदान के बारे में बताया गया। डॉ. कृष्णा आर्या ने बताया कि लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ 2014 से पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, स्त्री सशक्तीकरण, बालिका सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के समस्त मुद्दों पर कार्य कर रहा है जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रहती है। इस अवसर पर रूपेंद्र, पूनम, करिश्मा, ज्योति, यशपाल, सरला, संतरा, रोशनी, बिमला, पूनम, ललिता, मीरा वर्मा, सुमन, सीमा, मुन्नी, रामकला, मंजू, मुकेश, लता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें