फोटो नंबर-08चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हमीदपुर स्कूल के छात्र। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय उच्च विद्यालय हमीरपुर में वीरवार को चित्रकला और विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता हुई। मुख्याध्यापक अजय कुमार, रामकुमार, विज्ञान अध्यापक अशोक कुमार और कला अध्यापक नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। मुख्याध्यापक अजय कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में उत्साह, रचनात्मकता और जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यार्थियों के साथ-साथ मालती मेहता, रविंद्र सिंह (पीटीआई), पंडित जगदीप कौशिक और सिद्धांत कुमार का विशेष योगदान रहा। संवाद